Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पटियाला में 2 समूहों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (16:15 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। घटना के दौरान पथराव किए जाने की भी सूचना है।
 
एक समूह द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान हुई इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
 
पटियाला के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हमने बाहर से पुलिस बल बुलाया है। उपायुक्त द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करना उनकी प्राथमिकता है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के संपर्क में हैं।
मान ने एक ट्वीट में कहा कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की है। क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति का माहौल पैदा नहीं करने देंगे।
 
इस प्रकरण पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि चंद शरारती तत्वों ने कुछ अफवाहें फैलाई थीं। हमने स्थिति को नियंत्रित किया है। हम पटियाला शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, अग्रवाल ने कहा कि वह अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहों के कारण तनाव बढ़ गया था, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई

धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव

આગળનો લેખ
Show comments