Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धर्म के सभी साधन स्वस्थ शरीर से ही संभव : योगी आदित्यनाथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (23:44 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath's statement on religion : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को खेलों का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकता है और धर्म के जितने भी साधन हैं वे स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं।
 
मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर का उद्घाटन करने के बाद कहा, प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को महत्व दिया गया है। भारतीय ऋषि इस बात का उद्घोष करते हैं कि शरीरमाद्यम् खलु धर्म साधनम्, यानी धर्म के जितने भी साधन हैं, वे स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं।
ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?
स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद, योगासन, प्राणायाम आदि क्रियाएं अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के हर तबके का व्यक्ति खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ जुड़ रहा है। आदित्यनाथ ने कहा पेरिस में आयोजित पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के जज्बे को पूरा देश और दुनिया देख रही है कि हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने कितना बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
<

आज लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं कार्य के प्रति समर्पण के भाव के साथ तो जोड़ता ही है, जीवन में आने वाली बाधाओं को रोकने का सामर्थ्य भी देता है।

इस… pic.twitter.com/pXW2bpEb4L

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 9, 2024 >
उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों को अपने कार्य के प्रति समर्पण के भाव के साथ तो जोड़ता ही है, साथ ही साथ जीवन में उतार-चढ़ाव के हर एक मोड़ पर जीतने की भी प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर किन्हीं कारणों से सफलता नहीं मिली तो खेल हर खिलाड़ी के अंदर शालीनता से उसे स्वीकार करने का सामर्थ्य भी पैदा करता है। कई बार पराजय भी बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। 
ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ ने की अपील, BJP सदस्यता अभियान में हर घर व हर वर्ग को जोड़ें
मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा रहा हो या विभिन्न प्रदेशों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल बनाने का मुद्दा.., पुलिस अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड व विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनाया जाता है।
ALSO READ: सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे हैं काले : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा अब तक ऐसे 500 से अधिक खिलाड़ियों की प्रदेश पुलिस में भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए 57000 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान, 825 विकास खंडों में मिनी स्टेडियम और 75 जनपदों में स्टेडियम निर्माण किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments