Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रजधाम में मुख्यमंत्री योगी ने किया 'हुनर हाट' का उद्घाटन

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (20:50 IST)
बरसाती मौसम में जिस तरह मेंढक टर्र-टर्र करते हुए घूमने लगते हैं, वैसे ही चुनावी मौसम शुरू होते ही राजनेता शहर दर शहर जाते नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सभी दलों के नेताओं ने चुनावी समर के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, शिवपाल यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं का वोटरों को लुभाने के लिए यूपी भ्रमण जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योजनाओं का शिलान्यास, पलायन पीड़ितों से मिलन, मेट्रो निरीक्षण, खिलाड़ियों का सम्मान, राम नगरी, कृष्ण नगरी में जाकर चुनाव से पहले जनता को लुभाने का प्रत्यन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे कानपुर और मथुरा-वृंदावन पहुंचे। कृष्ण नगरी में उन्होंने ब्रज रज महोत्सव में हुनर हाट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे-रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की।

वृंदावन में हुनर हाट का उद्घाटन करने से पहले योगी ने साधु-संतों का सत्कार करते हुए उनके साथ बैठकर पत्तलों पर भोजन किया। सीएम को भोज में खीर, पूड़ी, हलवा परोसा गया। ब्रज रज उत्सव मंच पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं ब्रज की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करता हूं। ब्रज का एक-एक रज सबके लिए पावन है, क्योंकि यहां संतों के सान्निध्य में बिहारी, राधा रानी और यमुना जी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

योगी ने जनता के दिल में जगह बनाने के लिए कहा कि 2021 की शुरुआत में वैष्णव कुंभ की शुरुआत से पहले ब्रज की पावन धरती पर आने का अवसर मिला। साधु-संतों का आशीर्वाद होने के कारण ही कुंभ का सफल आयोजन संभव हुआ है। वैष्णव कुंभ के दौरान कोरोनावायरस महामारी बड़ी चुनौती थी, इस बीच वैष्णव कुंभ सफल नहीं हो पाता, लेकिन बिहारी जी, राधा रानी, यमुना जी की असीम कृपा से कुंभ का कुशलता के साथ भव्य आयोजन संपन्‍न हो पाया। आज एक बार फिर बांके बिहारी के धाम आने का सौभाग्य मुझे मिला है।

सीएम योगी ने कहा कि अपने देश के हुनर को निखारने के लिए भारत सरकार की तरफ से हुनर हाट लगाया जा रहा है। वृंदावन में ‘ब्रज रज उत्सव' एवं कौशल कुबेरों के कुंभ' 'हुनर हाट' के उद्घाटन अवसर पर योगी बोले कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए यहां कारीगर और हस्तशिल्पी आए हुए हैं। यहां आए बहुत से कारीगर ऐसे होंगे, जिनकी कला समय विशेष और श्रीकृष्ण लीला कालखंड से अवश्य जुड़ती होगी।

भले ही समय परिवर्तन के साथ श्रीकृष्ण युग से जुड़ी पूजा पद्धति बदल गई हो, लेकिन एक बात तय है कि उस युग की कला आज भी कलाकारों के पास संजोई हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है, विकास को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने 425 करोड़ की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है और आगे भी ब्रज का विकास ऐसे ही होता रहेगा।

वृन्दावन में हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुनर हाट में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 400 लोग शामिल हुए, जिसमें कारीगर, शिल्पकार, हस्तकार और दस्तकार शामिल हैं। ये हस्तकला के हुनरमंद अपने साथ लकड़ी, ब्रास, शीशे, बांस, कागज, कपड़े, मिट्टी, सूत और लाख से बने सामान अपने साथ लाए हैं। इसके अतिरिक्त यहां अन्य राज्यों के पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवान भी हाट में मौजूद हैं।

ब्रज रज उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा सांसद हेमा मालिनी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महीने पहले हुनर हाट को लेकर सरकार से बातचीत की और मेले को स्वरूप दिया। हेमा मालिनी हमेशा अपने संसदीय ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्यनशील हैं और यमुना मैया की अविरल निर्मल धारा सदा गतिमान रहे, उसकी चिंता करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments