Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दाऊद गिरोह के सदस्य की हत्या मामले में रवि पुजारी के खिलाफ आरोप तय

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (00:06 IST)
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम गिरोह के एक कथित सदस्य की 1999 में हुई हत्या के एक मामले में अपराधी रवि पुजारी के खिलाफ आरोप तय किया है। आरोपी रवि पुजारी ने अदालत को बताया कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। हालांकि अदालत ने इसके बाद पुजारी के खिलाफ आरोप तय किए।
 
पुजारी के वकील डीएस मानेर्कर ने बताया कि पुजारी के खिलाफ बुधवार को आरोप तय किए गए। मार्नेकर के अनुसार, पुजारी पर इस मामले में अब बरी हो चुके आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप तय किए गए।
 
किसी अन्य मामले में बेंगलुरु की एक जेल में बंद पुजारी को विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल के समक्ष वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। मानेर्कर ने कहा कि आरोपी ने अदालत को बताया कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। हालांकि अदालत ने इसके बाद पुजारी के खिलाफ आरोप तय किए।
 
यह मामला दाऊद गिरोह के कथित सदस्य अनिल शर्मा की हत्या से जुड़ा है। कथित तौर पर छोटा राजन गिरोह के सदस्यों ने उसकी हत्या दो सितंबर 1999 को उपनगरीय अंधेरी इलाके में कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने इस हत्या को दोनों गिरोहों के बीच हुए हिंसक संघर्ष का परिणाम बताया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments