Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Chandigarh Municipal Corporation Election : भाजपा के मौजूदा महापौर आप प्रत्याशी से हारे, मतगणना जारी

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (14:03 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है। सोमवार को अब तक घोषित परिणामों में यह जानकारी सामने आई है।
 
यहां शुक्रवार को हुए नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है। आप को अब तक 5 वार्डों में जीत मिली है जबकि कांग्रेस और भाजपा को दो-दो वार्ड में विजय हासिल हुई है।
 
रविकांत शर्मा दमनप्रीत सिंह से अपनी सीट वार्ड संख्या 17 पर 828 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व महापौर एवं भाजपा उम्मीदवार दवेश मौदगिल वार्ड संख्या 21 से आप के जसबीर से 939 मतों से हार गए। पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ रही आप, 3 वार्डों में और कांग्रेस एक में आगे चल रही है। नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी जो बढ़कर अब 35 हो गई है।
 
परंपरागत रूप से हर 5 साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं और इसकी पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस 4 सीटें आई थीं।
 
भाजपा ने पिछले 5 वर्षों की अपनी उपलब्धियों के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और 'स्वच्छ सर्वेक्षण' (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की। दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और आवश्यक सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments