Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी पर लिखा आपत्तिजनक लेख, संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह का मामला

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (12:59 IST)
यवतमाल। शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक लेख लिखने के आरोप में यवतमाल पुलिस ने पार्टी के सांसद संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के यवतमाल जिला समन्वयक नितिन भुटाड़ा की ओर से राज्यसभा सदस्य राउत के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। राउत ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक हैं।
 
शिकायत में भुटाड़ा ने दावा किया कि राउत ने 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।
 
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यहां उमरखेड़ थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थल, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments