Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भगवान अयप्पा पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने वाले शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (00:13 IST)
हैदराबाद। भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह मामला तेलंगाना में एक वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया है जिसमें भगवान अयप्पा के बारे में कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी की गई है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। यह मामला तेलंगाना में एक वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया है जिसमें भगवान अयप्पा के बारे में कथित तौर पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कहा कि बी नरेश पर 19 दिसंबर को विकाराबाद जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए अयप्पा पर टिप्पणी करने और बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह आज सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल कर रहा था तब उसने ‘अपमानजनक’ टिप्पणी वाला वीडियो देखा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि इस शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ कोडंगल थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और आगे की जांच जारी है। राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी. संजय कुमार ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने करोड़ों हिंदुओं  की भावनाओं का अपमान किया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए।

व्यक्ति की टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए राज्य में विहिप नेताओं ने एक बयान में कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments