Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चेक बाउंस मामले में महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 पर मुकदमा

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2022 (18:08 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चेक बाउंस करने के मामले में न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगों पर परिवाद दायर किया गया है।
 
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुम्पा कुमारी की अदालत में नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह धोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश आर्या, निदेशक (अकाउंट एडमिनिस्ट्रेशन) महेंद्र सिंह, मार्केटिंग प्रमुख अर्पित दुबे, एडी इमरान बिन जफर, मार्केटिंग प्रबंधक वंदना आनंद एवं बिहार के मार्केटिंग स्टेट प्रमुख अजय कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 406, 120 (बी) एवं एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
 
न्यायालय ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद इस पर विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के न्यायालय में भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 जून 2022 की तिथि निश्चित की गई है।
 
आरोप के अनुसार वर्ष 2021 में परिवादी नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड का सीएनएफ लिया। सीएनएफ लेने के लिए उन्होंने 36 लाख 86 हजार रुपए कंपनी को दिए। कंपनी ने परिवादी को फर्टिलाइजर भेज दिया लेकिन कंपनी के असहयोग के कारण फर्टिलाइजर बेचने में परेशानी होने लगी। इसी को लेकर परिवादी एवं कंपनी के बीच विवाद होने पर कंपनी ने 30 लाख रुपए का चेक देते हुए सभी फर्टिलाइजर वापस ले लिया।
 
कंपनी का दिया गया चेक जमा कराने पर बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर न्यायालय में सभी आरोपित और कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments