Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में बंगाल के राज्यपाल के काफिले से टकराई कार

cv anand bose

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (08:20 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के काफिले के एक वाहन को पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में मंगलवार को एक निजी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के काफिले के वाहन को एक निजी कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि किसी को कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं है। संबंधित वाहन की पहचान कर ली गई है।
 
इस मामले में कोलकाता में राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। राज्यपाल उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में चले गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, आज भरेंगी नामांकन