Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कैप्टन अमोल ने किया कमाल, उड़ाएंगे खुद का बनाया विमान

कैप्टन अमोल ने किया कमाल, उड़ाएंगे खुद का बनाया विमान
मुंबई , मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (09:51 IST)
मुंबई। मुंबई के कैप्टन अमोल यादव अब खुद बनाया हुआ एयरक्राफ्ट उड़ा सकेंगे। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें डीजीसीए का सर्टिफिकेट सौंपा। उल्लेखनीय है कि 122 साल पहले मुंबई के शिवकर तलपड़े ने खुद का बनाया हुआ विमान उड़ाया था। 
 
जेट एयरवेज में डिप्टी चीफ पायलट रहे अमोल ने घर की छत पर 19 साल मेहनत करके एयरक्राफ्ट बनाया। एयरक्राफ्ट 2011 में बन गया था। पिछले छह सालों से वह सर्टिफिकेट पाने की कोशिश कर रहे थे।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि अमोल को यह सर्टिफिकेट दिलाने में फडणवीस ने बड़ी भूमिका अदा की। उन्होंने खुद इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आईएफएफआई में उड़ा मजाक, क्या बोलीं स्मृति ईरानी...