Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2016 के बहुचर्चित शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए कोर्ट से दोषमुक्त

निष्ठा पांडे
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (20:51 IST)
देहरादून। साल 2016 से देहरादून सीजेएम कोर्ट में चल रहे उत्तराखंड पुलिस के प्रशिक्षित घोड़े शक्तिमान की मौत के प्रकरण में मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त घोषित कर दिया गया है।

दरअसल, 14 मार्च 2016 को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार भी तैनात किए गए थे।लेकिन प्रदर्शन के दौरान भाजपा और पुलिस की धक्कामुक्की के बीच शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई थी। जिसके बाद इस मामले का आरोप उस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी पर लगा था।

इस मामले ने तब और तूल पकड़ा, जबकि इलाज के दौरान शक्तिमान घोड़े की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खी बने शक्तिमान प्रकरण पर विधायक गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था। यही नहीं, इस प्रकरण में गणेश जोशी ने ये बयान दिया था कि अगर उन पर लगे आरोप साबित हो गए, तो उनके पैर काट दिए जाएं।

उन्होंने कहा, अगर मैं दोषी पाया गया तो हर सजा के लिए तैयार हूं। जिसके बाद से ही मामला कोर्ट में लंबित चल रहा था। लेकिन गुरुवार को सीजेएम कोर्ट ने इस प्रकरण को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने गणेश जोशी को दोषमुक्त करार दे दिया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments