Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

BSP सुप्रीमो मायावती की मां का 92 साल की उम्र में निधन

BSP सुप्रीमो मायावती की मां का 92 साल की उम्र में निधन
, शनिवार, 13 नवंबर 2021 (18:03 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

बसपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Afghanistan : WHO ने दी गंभीर चेतावनी, 32 लाख बच्चे होंगे कुपोषण का शिकार, 10 लाख बच्‍चों की हो सकती है मौत