Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब सांबा में इंटरनेशनल बार्डर पर पकड़ी 36 किलो हेरोइन, 3 घुसपैठिए भी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (09:04 IST)
जम्मू। आतंकवाद को जारी रखने की खातिर पाकिस्तान अब नारको टेरोरिज्म बढ़ाने में जो जान फूंक रहा है उसे भारतीय सुरक्षाबल नेस्तनाबूद करते जा रहे हैं। आज भी सुरक्षाबलों ने सांबा जिला में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में आ रहे तीन घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया है। उनके कब्जे से 36 किलो हेरोइन बरामद की गई है। शनिवार को भी एलओसी के उड़ी इलाके से दो लोगों को पकड़ा था जिनके कब्जे से 9 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।
 
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने कुछ हलचल देखी। इस दौरान जब नाइट विजन दूरबीन से देखा गया तो पाया कि पाकिस्तान की ओर से तीन घुसपैठिए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। जैसे ही तीनों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो उनको आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। तीनों ने इसे अनसुना कर झाड़ियों में छिपते हुए पाकिस्तानी सीमा की ओर भागने का प्रयास किया।
 
सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया। उनके कब्जे से हथियार व मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए तीनों घुसपैठियों की पहचान की जा रही है।
 
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस. पी. एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा। जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments