Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पानी की बाल्टी में गिरने से 10 साल के लड़के की मौत

पानी की बाल्टी में गिरने से 10 साल के लड़के की मौत
, रविवार, 5 नवंबर 2023 (11:19 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। 
 
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित अपने घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। लड़के के अभिभावक ने बताया कि लड़का गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है तथा दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली में छठे दिन भी जहरीली हवा का कहर, 10 नवंबर तक स्कूल बंद