Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CM नीतीश कुमार से सिर्फ 15 से 18 फुट की दूरी पर फूटा बम, मची अफरा-तफरी

CM नीतीश कुमार से सिर्फ 15 से 18 फुट की दूरी पर फूटा बम, मची अफरा-तफरी
, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (17:24 IST)
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। सिलाव के गांधी हाईस्कूल में कार्यक्रम के दौरान किसी ने पटाखा बम फोड़ दिया। सीएम नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर बम फूटा। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है। किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।
 
मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पावापुरी गए थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी क्रम में सिलाव गांधी हाईस्कूल में यह घटना हुई। वे पंडाल में बैठे करीब 250 लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देवघर में रोपवे हादसा : 46 घंटे के ऑपरेशन के बाद 46 लोगों को बचाया गया, 3 की मौत