Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ा हादसा, मुजफ्फरनगर में बायलर फटा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

बड़ा हादसा, मुजफ्फरनगर में बायलर फटा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल
, रविवार, 26 दिसंबर 2021 (13:39 IST)
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक फैक्टरी में बायलर फट गया। जिससे 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

खबरों के अनुसार, यहां के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह बायलर फट गया। अभी तक 8 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। डीएम, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फैक्टरी एरिया को सील कर दिया गया है। फैक्टरी में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे।

घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
File Photo

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना रिकवरी के बाद ‘पापा’ बनने में हो सकती है परेशानी, ये स्‍टडी पढ़ लीजिए