Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

देह व्यापार के आरोप में महिला समेत सात गिरफ्तार

देह व्यापार के आरोप में महिला समेत सात गिरफ्तार
नोएडा , सोमवार, 14 अगस्त 2017 (21:41 IST)
नोएडा। देह व्यापार के एक मामले में थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कल सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-15ए के पास एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 
महिला ने पुलिस से शिकायत की कि सेक्टर-15ए में स्थित ड्रेगन रेस्त्रां के बाहर एक कार में तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
 
एसपी ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि महिला देह व्यापार में लिप्त है। पुलिस को यह भी पता चला कि देवेंद्र शर्मा नाम का दलाल गोपाल और जसप्रीत नामक सप्लायरों से महिलाएं लाता है और ग्राहकों को मुहैया कराता है।
 
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि महिला को जितेंद्र उर्फ जीतू, शुभम गुप्ता और स्वप्न नंदन उर्फ सोपन शनिवार की रात को लाए थे। बाद में पैसे को लेकर महिला का तीनों ग्राहकों से विवाद हो गया।
 
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार का मामला दर्ज कर ग्राहक जितेंद्र, शुभम गुप्ता और स्वप्न नंदन, सप्लायर देवेंद्र शर्मा, गोपाल और जसप्रीत तथा एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संगठित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देश के लिए कुछ कर गुजरने का वक्त-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद