Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

यूपी में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यूपी में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
, रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (19:38 IST)
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मतदान के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर देने से हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, अपराधियों ने मतदान केंद्र के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है।

खबरों के अनुसार, सिकंदर राव विधानसभा क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला में भाजपा के मृत कार्यकर्ता की पहचान 25 साल के कृष्णा यादव के रूप में हुई है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हत्या की ये वारदात मतदान केंद्र के आसपास ही हुई, जहां उसका शव पाया गया, हालांकि हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ता के घर में कोहराम मच गया है।

मृतक कृष्णा यादव की बहन पूजा यादव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके भाई के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि किसने उन्हें गोली मारी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विग में छिपा रखा था 33 लाख रुपए का सोना, एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार