Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 21 मार्च 2019 (17:58 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक योगेश वर्मा को गोली मारी। इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद तुरंत ही विधायक जो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से विधायक के समर्थकों में खासा रोष है।
 
 
एएनआई की खबर के मुताबिक बीजेपी नेता योगेश वर्मा लखीमपुर सदर सीट से विधायक हैं। घटना उस वक्त हुई, जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा गुरुवार यानी होली के मौके पर लोगों से मिल रहे थे। उसी वक्त किसी ने उन पर गोली चला दी, जो सीधे उनके पैर में जा लगी। फौरन उनके समर्थक और परिवार वाले उन्हें लखीमपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
 
<

SP Lakhimpur, Poonam: BJP MLA from Lakhimpur, Yogesh Verma was shot at during Holi festivites at the party office. He sustained bullet wounds on his leg. He is being treated at the hospital, he is out of danger. A case has been registered, investigation underway. pic.twitter.com/GqQeMF8nsF

— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2019 >
बीजेपी विधायक को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही जिले के डीएम और एसपी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस संबंध में विधायक योगेश वर्मा की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराते हुए खनन माफियाओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
 
 
अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिले के डीएम और एसपी ने विधायक योगेश वर्मा से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments