Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा नेता ने शेयर किया खौफनाक वीडियो, पंजाब को तालिबान राज की ओर धकेलने का आरोप

भाजपा नेता ने शेयर किया खौफनाक वीडियो, पंजाब को तालिबान राज की ओर धकेलने का आरोप
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (16:46 IST)
मोहाली। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति की उंगलियां काट देते हैं। इस डरा देने वाले वीडियो के साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब को तालिबान राज की ओर धकेलने का आरोप लगाया।

सिरसा ने वीडियो के साथ ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं के लालच में पंजाब को तालिबान राज की तरफ धकेल दिया है। पंजाब में कानून व्यवस्था बिलकुल खत्म है; प्रदेश में पूरा जंगल राज है। इस भयावह वीडियो को देख कर पंजाब के भविष्य को लेकर अब डर लगने लगा है। हालांकि विभत्स होने की वजह से ट्विटर ने वीडियो को हटा दिया।

मोहाली के डीएसपी (सिटी-1) हरिंदर सिंह मान ने कहा कि पंजाब में 9 फरवरी को एक व्यक्ति की उंगलियां काटने की घटना सामने आई थी। हमने मामले में FIR दर्ज कर ली है जिसमें किडनैपिंग, म्यूटिलेशन और स्नैचिंग का मामला दर्ज किया है। हम अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

मान ने कहा कि पीड़ित ने बताया कि इन दोनों की पुरानी रंजिश चल रही थी, उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस कार्यसमिति का नहीं होगा चुनाव, खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत