Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उद्धव ठाकरे से भाजपा ने कहा, तत्काल लागू करो CAB

उद्धव ठाकरे से भाजपा ने कहा, तत्काल लागू करो CAB
, शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (07:33 IST)
मुंबई। भाजपा नेता आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की।
 
शेलार ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस नेता और मंत्री नितिन राउत द्वारा राज्य में कानून को लागू करने का विरोध किए जाने के बाद ठाकरे को इस मुद्दे पर अपनी सरकार की स्थिति साफ करनी चाहिए।
शेलार ने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने ऐतिहासिक नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित किया है। इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र में तत्काल लागू करना चाहिए। उन्होंने कानून को लागू करने का विरोध करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

PV Sindhu ने बिंगजियाओ को हराकर अभियान का किया अंत