Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मॉनसून अपडेट : बिहार में आंधी, तूफान के साथ बारिश के आसार

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:35 IST)
पुणे। पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और कड़कती बिजली के बीच बारिश होने के आसार हैं जबकि गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना में सक्रिय है जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में मानसून कमजोर था।
 
जम्मू- कश्मीर और राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून हटने के कारण तापमान सामान्य से बहुत अधिक था जबकि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में तापमान सामान्य से अधिक था। देश के मैदानी इलाके पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर था। हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर था।
 
पश्चिमी राजस्थान के उदयपुर में सबसे कम 18. 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में बारिश हुई। असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पूर्व उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

આગળનો લેખ
Show comments