Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उद्धव को बड़ा झटका, शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 शिंदे गुट के साथ

उद्धव को बड़ा झटका, शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 शिंदे गुट के साथ
, गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (15:57 IST)
ठाणे। शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट को ठाणे में बड़ा झटका लगा है। ठाणे नगर निगम में पार्टी के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के प्रति समर्थन जताया है।
 
उल्लेखनीय है कि 131 सदस्यीय ठाणे नगर निगम का कार्यकाल कुछ समय पूर्व समाप्त हो गया था और अब चुनाव होने हैं। इस नगर निगम को शिवसेना का गढ़ माना जाता है।
 
शिंदे के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व महापौर नरेश महास्के के नेतृत्व में 66 पूर्व शिवसेना पार्षदों ने बुधवार रात को शिंदे से उनके मुंबई स्थित निवास नंदनवन बंगले में मुलाकात की और उनका समर्थन किया।
 
गौरतलब है कि शिंदे ने पिछले महीने शिवसेना से बगावत कर दी थी। उनका साथ शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने दिया, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का पतन हो गया। एमवीए में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अन्य घटक थे।
 
शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पीएम मोदी बोले, काशी में मंथन से निकलने वाला अमृत देगा देश को नई दिशा