Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल
, रविवार, 22 मई 2022 (16:43 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब बैरकपुर से सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
अर्जुन सिंह ने TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और ममता की पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
 
अर्जुन सिंह लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है।
 
वे 2019 में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने 2019 में उन्हें बैरकपुर से टिकट भी दे दिया था और वो पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को हराकर सांसद चुने गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Update : इन राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट