Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाब में CM चन्नी का बड़ा ऐलान, पुलिसवालों को हर साल मिलेगा 13 माह का वेतन

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (23:54 IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने पुलिसवालों को हर साल 13 महीने का वेतन देने की घोषणा है। इसी बीच उन्‍होंने पुलिस का वेलफेयर फंड 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का भी ऐलान किया।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रुपए मासिक भत्ता देने और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं के भत्ते में 800 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करने की घोषणा की।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस के लिए एक साल में 13 माह की सैलरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थाने में, नाके पर या फिर कहीं अन्य जगह पर खड़ा पुलिस मुलाजिम खुद को चरणजीत सिंह चन्नी ही समझे और सोचे कि पंजाब को आगे लेकर जाना है, इसे नया पंजाब बनाना है।

इसी बीच मुख्यमंत्री चन्नी ने पुलिस का वेलफेयर फंड 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घड़ी की सूइयां देखे बगैर दिन-रात काम करते हैं और उन्हीं की बदौलत आज पंजाब और पंजाब में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रुपए मासिक भत्ता देने और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं के भत्ते में 800 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करने की घोषणा बृहस्पतिवार को की। अपने विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में चन्नी ने उक्त घोषणा की और कहा कि इन फैसलों से सरकार पर 124.25 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा।

इससे राज्य सरकार पर करीब 60 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा और करीब 22,000 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। अब आशा कार्यकर्ताओं को भी राज्य सरकार के पांच लाख रुपए तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी और इसमें ड्यूटी के दौरान किसी भी संक्रमण से ग्रस्त होने पर उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

ऐसे ही चन्नी ने राज्य के करीब 42,500 मध्याह्न भोजन कर्मचारियों को फिलहाल मिलने वाले 2,200 रुपए प्रतिमाह के भत्ते को बढ़ाकर 3,000 रुपएप्रतिमाह करने की घोषणा की है। इससे राज्य सरकार पर 64.25 करोड़ रुपए का दबाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मियों को भी पूरे मातृत्व अवकाश (छह महीने) का लाभ मिलेगा। चन्नी ने कहा कि इन्हें नया भत्ता एक जनवरी से मिलेगा और अब पहले के 10 महीने के मुकाबले उन्हें पूरे 12 महीने यह भत्ता मिला करेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments