Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भागलपुर दंगा आरोपी केन्द्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (14:04 IST)
पटना। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत को भागलपुर में हाल में हुई सांप्रदायिक झड़प से जुड़े एक मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि भागलपुर की एक अदालत द्वारा शाश्वत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के कुछ घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शाश्वत के खिलाफ 24 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। शाश्वत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बेटा है।
 
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महराज ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि शाश्वत पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में है। एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर भागलपुर भेज दिया गया। 
 
अपनी गिरफ्तारी पर शाश्वत ने बताया कि मैने अदालत के आदेश के सम्मान में खुद पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। गिरफ्तारी से बचने का मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। मैं फरार नहीं था क्योंकि मैने कोई अपराध नहीं किया है। अगर भारत माता और श्रीराम की प्रशंसा में नारेबाजी करना एक अपराध है तो मुझे एक अपराधी कहा जा सकता है। 
 
शाश्वत की अगुवाई में एक जुलूस के दौरान तेज संगीत बजाये जाने पर कुछ लोगों की आपत्ति के बाद 17 मार्च को भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भागलपुर के नाथनगर थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन एफआईआर में से एक में शाश्वत के अलावा आठ अन्य लोगों का नाम था। हिन्दू कैंलडर के मुताबिक, नए साल के उपलक्ष्य में बिना अनुमति के यह जुलूस निकाला जा रहा था।
 
संघर्ष में दोनों तरफ से पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी की घटना में दो पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गये थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments