Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फ्लाईओवर से फेंके 10 रुपए के नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

फ्लाईओवर से फेंके 10 रुपए के नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल
, मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (15:12 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यस्त के आर मार्केट इलाके में एक युवक ने मंगलवार को सुबह एक फ्लाईओवर से 10 रुपए के नोट फेंके, जिसे लूटने के लिए होड़ मच गई और अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वीडियो में नोट फेंकने वाला युवक काला कोट पहने नजर आ रहा है और उसके गले में एक दीवार घड़ी टंगी हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर पर मौजूद लोग अपने आसपास बिखरे और उड़ते नोटों को देखते हुए उन्हें बंटोरने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इससे फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
 
बताया जा रहा है कि नोट फेंकने वाले युवक की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने कुल तीन हजार रुपए मूल्य के 10 रुपए के करेंसी नोट फेंके।
 
पुलिस को अंदेशा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले की जांच जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, यूपी-उत्तराखंड में भी महसूस हुए झटके, लोगों में दहशत