Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बंगाल की महिला फैशन डिजाइनर ने किंग चार्ल्स के लिए तैयार किया ब्रोच, चार्ल्स और कैमिला ने जताया आभार

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2023 (16:21 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक महिला फैशन डिजाइनर (woman fashion designer) ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय (Charles III) के लिए एक ब्रोच (कोट पर लगाया जाना वाला जड़ाऊ पिन) और महारानी कैमिला (Queen Camilla) के लिए एक पोशाक तैयार की है। ब्रिटेन के शाही परिवार ने चार्ल्स और कैमिला के लिए ब्रोच व पोशाक तैयार करने के लिए 29 वर्षीय प्रियंका मलिक (Priyanka Malik) को पत्र भेजकर उनका आभार जताया है।
 
इस पत्र में प्रियंका को शनिवार को महाराजा चार्ल्स के ताजपोशी समारोह में शामिल होने के लिए लंदन आने का न्योता भी दिया गया है। प्रियंका ने उम्मीद जताई कि लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे में ताजपोशी के दौरान चार्ल्स और कैमिला उनके द्वारा डिजाइन किया गया ब्रोच और पोशाक पहनेंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह जानना एक अद्भुत अनुभूति थी कि ब्रिटेन के महाराजा और महारानी को मेरे द्वारा बनाए ब्रोच और पोशाक की डिजाइन बेहद पसंद आई। जब मुझे उनका प्रशंसा पत्र मिला, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। बकिंघम पैलेस (ब्रिटेन का शाही महल) से कोई पत्र या ई-मेल आना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
 
प्रियंका हुगली जिले के सिंगुर रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बदिनन गांव की रहने वाली हैं। हालांकि प्रियंका को महाराजा चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है लेकिन वे इसमें शिरकत नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका स्वास्थ्य उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं देता है।
 
प्रियंका ने बताया कि मेरे चिकित्सकों ने मुझे घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि वे शनिवार शाम को कोलकाता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त द्वारा इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा ले सकती हैं।
 
प्रियंका ने शाही परिवार के प्रतिनिधियों से संपर्क कर महारानी कैमिला के लिए एक पोशाक तैयार करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने अपनी डिजाइन शाही महल को भेजी थी, जो महाराजा और महारानी को काफी पसंद आई। इसके बाद शाही महल ने प्रियंका को एक प्रशंसा पत्र भेजा।
 
प्रियंका ने सिंगुर गोलामोहिनी गर्ल्स एचएस स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इटली के मिलान विश्वविद्यालय से ऑनलाइन माध्यम से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में परास्नातक की डिग्री भी हासिल की।
 
प्रियंका ने दावा किया कि मैंने वर्ष 2019 में इटली के मिलान में अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर मैराथन और 2020 में फैशन स्टाइलिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के अलावा 2022 में भारत में रियल सुपर वुमन अवॉर्ड जीता। उन्होंने बताया कि महाराजा चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए ब्रोच और पोशाक की डिजाइन ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की जाएगी।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments