Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बाढ़ प्रभावित बराक घाटी के लिए 100 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

बाढ़ प्रभावित बराक घाटी के लिए 100 करोड़ रुपए का राहत पैकेज
, सोमवार, 25 जून 2018 (11:16 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित बराक घाटी के तीन जिलों के लोगों के पुनर्विकास और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए आज 100 करोड़ रुपए के एक पैकेज की घोषणा की। बराक घाटी के इन तीनों जिलों में स्थिति में अभी भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ है।


असम राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि छह जिलों - धेमजी, लखीमपुर, होजई, कछर, करीमगंज और हेलाकंडी में करीब दो लाख लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

राज्य में बाढ़ के चलते 24 लोगों की जान चली गई। इनमें से तीन लोगों की जान भूस्खलन के कारण गई है। एएसडीएमए ने बताया कि वर्तमान में 394 गांव पानी से घिरे हुए हैं और 3,100 हेक्टेयर की फसल को नुकसान पहुंचा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तुर्की राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में एर्दोआन को मिली जीत