Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बेंगलुरू हिंसा: हिंसक भीड़ ने जलाया पुलिस थाना, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (14:21 IST)
बेंगलुरू। कांग्रेस विधायक के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई।
 
बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि बेंगलुरू के पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
मंगलवार रात शुरू हुई यह हिंसा बुधवार तड़के तक जारी रही। इस दौरान 50 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।
 
मंगलवार रात आक्रोशित भीड़ ने एक थाने और कांग्रेस विधायक के आवास में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि दंगों और कानून एवं व्यवस्था में उल्लंघन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
पंत ने बताया कि कथित सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की।
 
पुलिस स्टेशन जलाया, एटीएम भी तहस-नहस : मंगलवार रात को सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और डीजे हाली पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। उन्होंने कई पुलिस और निजी वाहनों को आग लगा दी, विधायक मूर्ति और उनकी बहन के सामान के साथ तोड़-फोड़ की। एक एटीएम को भी तहस-नहस कर दिया।
 
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, आंसू गैस के गोले दागे और बाद में गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस बीच, डीजे हाली और केजी हाली में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
क्या बोले सीएम येदियुरप्पा : मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास और डीजे हाली पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए हर संभव कार्रवाई की है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस, मीडियाकर्मी और आम नागरिक पर हमला अक्षम्य है। सरकार ऐसी हरकतें बर्दाशत नहीं करेगी।
 
विधायक मूर्ति की अपील : वहीं विधायक मूर्ति ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ बदमाशों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे। हम भी आपके साथ हैं। मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'
 
कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बी जेड. ज़मीर अहमद खान ने हिंसा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। शिवाजी नगर से कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
 
भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भड़की हिंसा के लिए भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इस पूरे मामले में उसकी चुप्पी पर सवाल उठाए।
 
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट कर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि तुष्टिकरण ही उसकी एकमात्र आधिकारिक नीति है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कल बेंगलुरु में अपने दलित विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति पर हमला और उनके आवास  पर तोड़फोड़ की घटना के बावजूद कांग्रेस और कर्नाटक कांग्रेस ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। दंगे के अधिकार को  उसका पूरा समर्थन...? उनके लिए तुष्टिकरण ही एकमात्र आधिकारिक पार्टी नीति है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments