Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दंगल गर्ल बबीता फोगाट का हरियाणा पुलिस से इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

दंगल गर्ल बबीता फोगाट का हरियाणा पुलिस से इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (11:00 IST)
चंडीगढ़। अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया। वह हरियाणा की बाढड़ा या चरखी दादरी सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
 
महिला रेसलर बबीता ने कहा कि मैंने पार्टी जॉइन कर ली है, पार्टी जॉइन करने के लिए आपको पद से इस्तीफा देना होता है, यह लाभ के पद का मामला बनता है। मैंने अपना इस्तीफा अगस्त में ही दे दिया था।
 
ALSO READ: दंगल गर्ल बबीता फोगाट, महावीर फोगाट भाजपा में शामिल
फोगाट परिवार का नाम हिन्दी फिल्म दंगल की अभूतपूर्व सफलता के बाद सुखियों में आया जिसकी कहानी उन पर आधारित थी। भाजपा का मानना है कि बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट के शामिल होने से पार्टी को हरियाणा में राजनीतिक रूप से मदद मिलेगी, जहां इस वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट का पार्टी में स्वागत करते हुए रिजिजू ने कहा कि बबीता ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और देश का नाम रोशन किया है। रिजिजू ने कहा कि उनके पिता भी अनुकरणीय हैं जिन्होंने अपनी पुत्रियों को कोचिंग दी और उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनाया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी और बेटों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा