Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लेखक-स्तंभकार नगीनदास सांघवी का 100 साल की उम्र में निधन

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (23:45 IST)
सूरत। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात स्तंभकार नगीनदास सांघवी का गुजरात के सूरत में रविवार को निधन हो गया। उनके रिश्तेदारों ने यह जानकारी दी। उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं। वे 100 साल के थे।
 
मुंबई विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रहे सांघवी ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों एवं महात्मा गांधी पर कई पुस्तकें लिखी थीं। गुजराती अखबारों में उनके स्तंभ को काफी पढ़ा जाता था।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि श्री नगीनदास सांघवी ज्ञानवान लेखक और चिंतक थे। उनके आलेखों और पुस्तकों में इतिहास एवं दर्शनशास्त्र का ज्ञान होता था और उनमें राजनीतिक घटनाक्रमों के विश्लेषण का असाधारण कौशल था। मुझे उनके निधन से दु:ख हुआ है। शोकसंतप्त परिवार एवं उनके पाठकों के लिए मेरी संवेदना है। उनका ट्वीट गुजराती में था।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सांघवी को एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिन्होंने सामाजिक जीवन तथा देश एवं दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं का गहन निरीक्षण किया और उनमें मुद्दों का गहराई से विश्लेषण करने की क्षमता थी।

रूपाणी ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता को गहरी क्षति हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि सांघवी श्रेष्ठ समसामयिक लेखकों में से एक थे। (भाषा) (Photo courtesy: Facebook)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति

स्पेस में फंसे 4 अंतरिक्षयात्री लौटे पृथ्‍वी पर, सुनीता विलियम्स क्यों नहीं आ पा रहीं?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जाते जाते कितनों को धनी बना गए रतन टाटा, अपने कुत्‍ते से लेकर बटलर तक, देखिये वसीयत में कितने नाम

Bangladesh : पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को कोर्ट ने किया बरी, 42 लोगों की हत्या मामले में थीं आरोपी

આગળનો લેખ
Show comments