Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड में आरोपी शाहरुख पठान पर जेल में हमला

अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड में आरोपी शाहरुख पठान पर जेल में हमला
, बुधवार, 27 जुलाई 2022 (12:40 IST)
मुंबई। अमरावती के दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी शाहरुख पठान पर बुधवार को जेल में 5 कैदियों ने हमला कर दिया। शाहरुख पर आरोप है कि उसने नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर कोल्हे की हत्या कर दी थी। 
 
बताया जा रहा है कि आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख पर 5 लोगों ने हमला किया है। घटना के समय सभी आरोपी एक ही बैरक में बंद थे। घटना के बाद इन सभी को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। इस सिलसिले में मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून की रात दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उमेश ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी। कोल्हे हत्याकांड में पुलिस ने शाहरुख के अलावा शेख इरफान, मुदस्सिर अहमद, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, अतिब रशीद और यूसुफ खान को गिरफ्तार किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोनिया से सवाल पर संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन (Live Updates)