Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम में शॉपिंग मॉल के सामने ग्रेनेड हमले में 12 लोग घायल

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (23:37 IST)
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में बुधवार रात व्यस्त आरजी बरुआ रोड पर एक शॉपिंग मॉल के सामने ग्रेनेड विस्फोटों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दो जवानों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
  
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक कुलाधार सैकिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदेह जताया जा रहा है कि ग्रेनेड एक मोटरसाइकल सवार ने पुलिस-एसएसबी के पिकेट को निशाना बनाकर फेंका था। 
 
सैकिया ने कहा कि हमले के पीछे किसका हाथ था अथवा किसे निशाना बनाकर यह हमला किया गया, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
      
उन्होंने हालांकि हमले में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आई) का हाथ होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह उल्फा का काम हो सकता है, क्योंकि सुरक्षा बलों के कठोर अभियान से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उल्फा अथवा किसी भी संगठन की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जांच के बाद ही पुष्टि की जा सकती है।
      
मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हमले की निंदा की है और पुलिस महानिदेशक को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है।
 
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि विस्फोट ‘गुवाहाटी सेंट्रल’ शॉपिंग मॉल के ठीक सामने रात लगभग 7.40 बजे हुआ।
 
फॉरेंसिक और बम विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में एसएसबी के दो जवान भी शामिल हैं जिनकी पहचान अमूल्य रतन महतो और रमेश लाल के रूप में की गई है। सभी घायलों को गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments