Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑनलाइन हुई Assam NRC की फाइनल सूची, डिटेंशन सेंटर का काम भी तेजी से जारी

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (13:20 IST)
नई दिल्ली। असम में बहुप्रतीक्षित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (NRC) की अंतिम सूची 30 सितंबर को जारी हुई थी। असम के लिए एनआरसी (NRC) की अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक लोगों को जगह नहीं मिली थी। यह सूची शनिवार को ऑनलाइन कर दी गई। अब एनआरसी की अंतिम सूची में आप अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

इस सूची में उन लोगों के नाम हैं जो फाइनल लिस्ट में शामिल किए गए थे। इसकी जानकारी एनआरसी स्टेट को-ऑर्डिनेटर ने पहले ही दे दी थी। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।

स्टेट को-ऑर्डिनेटर से कई लोगों ने उनको एनआरसी लिस्ट से बाहर किए जाने की कॉपियां भी मांगी गई हैं। 10 सितंबर से ही एनआरसी (NRC) से बाहर हुए लोगों को नोटिस भेजने का काम शुरू भी कर दिया गया है।

आप nrcassam.nic.in पर क्लिक करके फाइनल सूची देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट में अपना एप्लिकेशन रिफरेंस नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा फिर आप सूची में अपने नाम की स्थिति देख पाएंगे। इसके अलावा assam.mygov.in और assam.gov.in पर यह सूची देखी जा सकती है।

हालांकि सरकार उनको अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कई मौके देगी। लेकिन जो लोग इसके बाद भी सूची से बाहर रहेंगे, उन लोगों को रखने के लिए असम के गोलपाड़ा में सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए कई दिनों से जोरोशोर से काम जारी है। यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2019 तक खत्म हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट 31 अगस्त 2019 को जारी की गई थी। इसके लिए 6 साल तक की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। एनआरसी (NRC) के लिए आवेदन करने वाले लोगों में से 31 करोड़ 1 लाख 21 हजार 4 लोगों को इसकी अंतिम लिस्ट में शामिल किया गया, जबकि 19 लाख 6 हजार 657 लोगों को इस सूची से बाहर रखा गया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments