Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लव जिहाद भाजपा द्वारा गढ़ा हुआ शब्द-गहलोत

लव जिहाद भाजपा द्वारा गढ़ा हुआ शब्द-गहलोत
, शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (14:59 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लव जिहाद भाजपा द्वारा निर्मित शब्द है जिसके जरिए भाजपा देश में सांप्रदायिक सद्‍भाव बिगाड़कर राष्ट्र को विभाजित करने का प्रयास कर रही है।
 
गहलोत ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि विवाह वैयक्तिक स्वतंत्रता का विषय है, जिस पर रोक लगाने के लिए कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह कानून न्यायालय में टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेम में जिहाद के लिए कोई स्थान नहीं है।
 
गहलोत ने कहा कि देश में ऐसा वातावरण उत्पन्न किया जा रहा है, जिसमें दो वयस्कों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर होगी। विवाह निजी निर्णय है और वे इस पर रोक लगा रहे हैं जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है।
 
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्‍भाव बिगाड़ने के लिए लव जिहाद के नाम पर सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह संविधान के उन प्रावधानों के खिलाफ है, जिसके तहत नागरिकों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, राजधानी में corona के नए मामलों व प्रसार में गिरावट