Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नहीं रहे रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, 83 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, 83 साल की उम्र में निधन
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (07:41 IST)
मुंबई। दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।
 
मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था।
 
अरविंद त्रिवेदी ने 1991 में भाजपा के टिकट पर साबरकथा संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। चुनाव जीतकर वे संसद पहुंच गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संजय सिंह का पीएम को पत्र, आइए उन बहनों के पास चलते हैं जिनके माथे का सिंदूर आपके अहंकारी मंत्री ने मिटाया...