Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पश्चिमी कमान के पूर्व कर्नल को पांच साल की जेल

पश्चिमी कमान के पूर्व कर्नल को पांच साल की जेल
नई दिल्ली , गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (09:14 IST)
नई दिल्ली। चंडीगढ़ में सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपति के मामले में पश्चिमी कमान के पूर्व कर्नल को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है।
 
विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में पूर्व कर्नल बी एस गौरव को पांच साल के कारावास की सजा सुनाने के अलावा एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
 
सीबीआई ने कहा कि अदालत ने पूर्व कर्नल की 66 लाख 94 हजार 455 रुपए की संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। छह अगस्त 1990 को उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

खट्टर के बयान से डेरा सच्चा सौदा नाराज, हरियाणा में हाई अलर्ट