Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Armstrong murder case : मायावती ने मांगा इंसाफ, CBI जांच की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 जुलाई 2024 (12:20 IST)
Armstrong murder case : तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।
 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पेरम्बूर स्थित एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। ALSO READ: तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या, 6 लोगों ने घर के पास किया हमला
 
मायावती ने दावा किया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असल अपराधी नहीं हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया ताकि न्याय मिल सके।
 
बसपा प्रमुख ने कहा कि हमलावरों के एक समूह ने शुक्रवार देर शाम जिस तरह से उनकी हत्या कर दी, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टालिन को आर्मस्ट्रांग के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और सीबीआई को जांच सौंपनी चाहिए।
 
 
बसपा नेता ने कहा कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद पूरे राज्य में दलितों के बीच भय पैदा हो गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बसपा ने मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments