Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP में नाराज पति ने पत्‍नी की काटी नाक, गंभीर हालत में अस्‍पताल में कराया भर्ती

Webdunia
रविवार, 5 जून 2022 (15:57 IST)
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति से विवाद के बाद जब मायके चली गई तो पति उससे माफी मांगकर अपने घर ला रहा था, इसी दौरान रास्‍ते में उसने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी की नाक ही दांतों से चबा डाली।

खबरों के अनुसार, ये मामला बहराइच, कोतवाली देहात क्षेत्र के बेड़नापुर का है। महिला बेड़नापुर में विद्युत विभाग में कर्मचारी है। महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। बाद में वो नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। इस घटना के बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई।

इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच युवक ने अपनी पत्‍नी के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता की मां की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा है।
File photo

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments