Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

केरल में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 लोग हिरासत में

केरल में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 लोग हिरासत में
कोल्लम (केरल) , बुधवार, 2 अगस्त 2023 (17:30 IST)
American woman gang raped : केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला 22 जुलाई को केरल आई थी और यहां निकट के एक आश्रम में रह रही थी। महिला ने एक अगस्त की रात पुलिस में शिकायत दायर की थी।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और 376(2)(एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
करुनागप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई को उस वक्त हुई, जब 44 वर्षीय महिला आश्रम के पास समुद्र तट पर अकेली बैठी थी।
 
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसके पास आए और सिगरेट साझा करने की पेशकश की। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तब उन्होंने उसे शराब की पेशकश की।
 
महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि शराब पीने से वह नशे में आ गई और इसके बाद आरोपी उसे मोटरसाइकल से पास के एक खाली मकान में ले गए, जहां उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने एक अगस्त की रात पुलिस में शिकायत दायर की थी। पुलिस ने बताया कि महिला 22 जुलाई को केरल आई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

tomato price : आसमान पर टमाटर की कीमत, 259 रुपए का 1 किलो, अगले 10 दिन राहत के आसार नहीं