Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सपा में लौटे अंबिका चौधरी, अखिलेश के सामने हुए भावुक, आंखों से बहे आंसू...

सपा में लौटे अंबिका चौधरी, अखिलेश के सामने हुए भावुक, आंखों से बहे आंसू...
, शनिवार, 28 अगस्त 2021 (20:07 IST)
बलिया। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के करीबी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में वे अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान अंबिका चौधरी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

खबरों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के थिंक टैक माने जाने वाले अंबिका चौधरी को लखनऊ में सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। अंबिका चौधरी ने कहा कि सपा ज्वाइन करना मेरे लिए पुनर्जन्म की तरह है।

उन्‍होंने कहा, हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे, जो सारी उपलब्धियां मिली हैं, वो इसी छांव की उपलब्धियां हैं। बहुत कठिनाइयों में हमारे साथ रहकर जो लड़ाई लड़ी है, आज उसकी परीक्षा है। 2022 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी यही उद्देश्य है।

अंबिका चौधरी के साथ करीब 8 से 10 जिला पंचायत सदस्य व अन्य कई नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में राजस्व मंत्री रह चुके अंबिका चौधरी की पार्टी में वापसी से पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को काफी फायदा मिलेगा।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी बलिया के फेफना विधानसभा सीट से वर्ष 1993 से 2012 तक लगातार चार बार विधायक रहे हैं। इस दौरान 2003 से 2007 तक मुलायम सिंह यादव के काल में वे राजस्व मंत्री रहे। यही नहीं, वे पार्टी के मुख्य विचारक भी थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

किसानों पर लाठीचार्ज : भिवानी और जींद में घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन