Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कभी-कभी पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं : अखिलेश

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (19:22 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि हम सबका सम्मान करते हैं। लोग पुरानी बातें याद दिला रहे हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं। अखिलेश ने कहा कि ईवीएम अगर सही होती और ईवीएम ने समय खराब न किया होता और र्इवीएम इतने बड़े पैमाने पर खराब न होती तो समाजवादियों की जीत बड़ी होती।


सपा अध्यक्ष बुधवार रात अचानक बसपा सुप्रीमो के घर धन्यवाद देने पहुंचे थे। इस बारे में उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग सबका सम्मान करते हैं, लोग पुरानी बातें याद दिला रहे थे। लेकिन कभी-कभी कुछ पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं और हम समाजवादियों का कभी व्यवहार खराब नहीं रहा होगा। यही कारण है कि आज हम लोगों के संबंध सबसे अच्छे हैं।

कांग्रेस द्वारा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारे जाने की बाबत उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारे संबंध अच्छे हैं और बने रहेंगे। नौजवान वे (राहुल गांधी) भी हैं और हम भी हैं। हम लोगों को मिलकर देश की तमाम समस्याओं का रास्ता निकालना है। वही व्यक्ति सफल होता है, जो पुरानी बातें भूल जाता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा था। मैंने भी उन्हें धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को बताना चाहिए कि आखिरकार कितनी ईवीएम मशीनें खराब हुईं। कितनी ईवीएम मशीनों में लोग घंटों वोट नहीं डाल पाए। कई मशीनों में वोट पहले से पड़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि कई गांव ऐसे थे, जहां लोग घंटो तक इंतजार करते रहे और वोट नहीं डाल पाए। सबसे आसान रास्ता बैलेट का है जिसे दुनिया के तमाम लोकतंत्र अपना रहे हैं। 2019 के चुनाव के पहले हम चुनाव आयोग को इस बारे लिखकर देंगे। अगली सरकार सपा की बनी तो हम 2,000 रुपए समाजवादी पेंशन के देंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments