Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से होना चाहिए मतदान - अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (09:09 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी ने कहा ‍कि ईवीएम पर जनता को विश्वास नहीं रह गया है इसलिए बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों में चुनावों के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि गोरखपुर के संसदीय उपचुनाव में तो 127 ईवीएम में खराबी मिली। तीन-तीन घंटा मतदान रूका रहा। अगर बैलेट पेपर से चुनाव होता तो भाजपा और ज्यादा वोट से हार जाती। चुनाव निष्पक्ष हों इसके लिए मतदान ईवीएम से नहीं, बैलेट से ही होना चाहिए।
 
पूर्व मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा मनमानी पर उतारू है। यदि भाजपा में जरा भी नैतिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह होती तो वह राज्यसभा के लिए 9वां प्रत्याशी नहीं उतारती। लगता है कि भाजपा को कदाचार से कोई परहेज नहीं है। विगत एक वर्ष में भाजपा ने जनहित में कोई काम नहीं किया है सिर्फ जनता को धोखा दिया है।
 
अखिलेश ने कहा कि एक तरफ सरकार का यह दावा कि 2022 तक किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी वहीं किसानों की आत्महत्या एवं उनका उत्पीड़न रूक नहीं रहा है। चालू वर्ष में ही महोबा में कर्ज में डूबे 27 किसानों ने अपनी जान दे दी। भाजपा सरकारों के पास तो किसान परिवारों के बेरोजगार नौजवानों की बेकारी दूर करने का प्रारूप तक नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह अविश्वसनीय है। भाजपा संवेदनशून्य और निर्मम है। बेरोजगार नौजवान अवसाद में आत्महत्या कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गृह राज्यमंत्री की स्वीकारोक्ति है कि सन् 2014 से सन् 2018 के बीच 26 हजार 500 बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर चुके हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां करोड़ों नौजवान बेकारी के शिकार हों और सरकारों के पास रोजगार उपलब्ध कराने की कोई नीति और नीयत भी नहीं है। राज्य की कानून व्यवस्था चैपट है। रोजाना हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं होती हैं। बच्चियों तक से दुष्कर्म की वारदातें शर्मनाक हैं।
 
अखिलेश ने कहा ‍कि अपराध नियंत्रण का भाजपा सरकार का दावा वास्तविकता से परे है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। जन आक्रोश का एक परिणाम गोरखपुर-फूलपुर के उपचुनावों में भाजपा की पराजय में मिला है। अब जनता को बेसब्री से सन् 2019 का इंतजार है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments