Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुकेश अंबानी फिर बने दादा, बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

मुकेश अंबानी फिर बने दादा, बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म
, बुधवार, 31 मई 2023 (23:09 IST)
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका की यह दूसरी संतान है। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी। उन्होंने ट्‍वीट में जानकारी देते हुए लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई।
यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए। पिछले कुछ हफ्तों से अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

India GDP : जीडीपी पर देश के लिए Good news, 2022-23 में 7.2% रही आर्थिक ग्रोथ, कांग्रेस का कटाक्ष- 'क्वार्टर से क्वार्टर तक’फिल्म की तरह नहीं है अर्थव्यवस्था