Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Sikkim Accident : महाराष्‍ट्र से सिक्किम आए 5 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के थे सदस्य

Sikkim Accident : महाराष्‍ट्र से सिक्किम आए 5  पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के थे सदस्य
, रविवार, 29 मई 2022 (18:09 IST)
गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 8 बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई। उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।
 
उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैंकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किये। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आदिवासियों और द्रविड़ों का है भारत...' रैली में BJP-RSS पर AIMIM चीफ ओवैसी का निशाना