Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी लड़ेगी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2023 (20:40 IST)
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी (AAP) के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करेगी।
 
उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मुस्तैदी से चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे। जून ने कहा, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में सिर्फ सर्वेक्षण ही टिकट देने का मापदंड होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में हम ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रहे हैं जिसका समापन चार अगस्त को होगा।
 
जून ने दावा किया कि ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति एक जुड़ाव दिख रहा है और हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का विकल्प चाहती है और उसे ‘आप’ विकल्प के तौर पर दिख रही है।
 
दिल्ली से आप के विधायक जून ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जनता ‘आप’ के साथ है और पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद दिल्ली की तरह ही मध्य प्रदेश में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की सुविधाएं लोगों को देंगे।
 
प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के हर रोज नए-नए मामलों का खुलासा हो रहा है। जून ने कहा कि बच्चों की ड्रेस में घोटाला, पोषण आहार में घोटाला, महाकाल लोक निर्माण में घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला।
 
भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। जून ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। सरकार का अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र से नियंत्रण खत्म हो गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments