Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी आग, 450 वाहन जलकर खाक

दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी आग, 450 वाहन जलकर खाक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 29 जनवरी 2024 (11:50 IST)
A fire broke out in Delhi Police's warehouse : दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित 'मालखाना' (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। मालखाना वह स्थान है जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं। आग तड़के 4 बजे लगी। 5 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘मालखाना’ वह स्थान है जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी। पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे तक चला और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मालखाने में खड़े 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। यह मालखाना 500 वर्ग गज में फैला हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Delhi Airport की दीवार फांदने वाला CISF जवान निलंबित