Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अवैध होर्डिंग मामले में मंत्री पर 5 हजार रुपए का जुर्माना

अवैध होर्डिंग मामले में मंत्री पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
, रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (13:39 IST)
हैदराबाद। अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में यहां ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने तेलंगाना के पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। निगम के सूत्रों ने रविवार को बताया कि मंत्री ने जुर्माना भर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि निगम के केंद्रीय प्रवर्तन प्रकोष्ठ (सीईसी) ने उसके सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत मिलने के बाद ई-चालान जारी किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के जन्मदिन से पहले ये अवैध होर्डिंग लगाया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल ने सुनाई कविता, जब भारत मां का हर बच्चा...