Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल

हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल
, बुधवार, 10 मार्च 2021 (23:47 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि घटना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोंदेडी तीसा मार्ग पर कॉलोनी मोड़ के निकट हुई। बस खाई में गिरते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है तथा 11 घायल हुए हैं। घायलों को चम्बा मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार हालत गंभीर है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।
 
यह बस तीसा से चम्बा शहर के लिए चलती हैं ऐसे में इसमें काफी भीड़ रहती है। हालांकि हादसे की जगह से पहले ही एक मोड़ अनेक यात्री इसमें से उतर गए थे। अन्यथा हताहतों की संख्या काफी अधिक हो सकती थी। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा इसके कारणों की जांच कर रही है।
 
राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है तथा इसके कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने घायलों को हरसंभव उपचार तथा मृतकों के परिवारों को हरसम्भव सहायता मुहैया कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने भी इस घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के हार्दिक समवेदना व्यक्त की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Vaccination को लेकर केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा